ब्यूरो रिपोर्ट
जामा(दुमका)
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने आज जामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आसनसोर पंचायत के सिलन्दा गांव स्थित शहीद स्वतंत्रता सेनानी राजवीर सिंह एवं हरदीप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बताते चलें कि
बीते साल 6 मार्च को ही शहीद राजवीर सिंह एवं हरदेव सिंह की प्रतिमा का अनावरण कृषि मंत्री के द्वारा ही किया गया था।जबकि 8 मार्च को जयंती समारोह मनाया जाता है।
मौके पर ग्रामीणों ने स्मारक पत्र सौंप कर उन्हें याद दिलाया कि सिलन्दा स्थित सरकारी उद्यान का नामकरण शहीद राजवीर सिंह एवं शहीद हरदेव सिंह के नाम से किया जाना है।
मौके पर कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे भूले नहीं हैं लोकहित में शीघ्र ही शहीदों के सम्मान में उद्यान का नामकरण शहीदों के नाम से करने हेतु आवश्यक पहल करेंगे।
ग्रामीणों ने आगामी 8 मार्च को आयोजित प्रस्तावित कार्यक्रम शहीद राजवीर सिंह के 202 वें जयंती पर शामिल होने का अनुरोध किया।
मौके पर कृष्ण बैरागी ,आनंदी राउत ,विनोद राय, बीजल चंद्र राउत, अनिल राऊत, बालेश्वर राणा ,मुकेश राणा ,शंकर लायक, जितेंद्र राणा ,दीपक राणा, चंद्रकांत राऊत, मक्केश्वर कुवंर ,मोती कुवंर ,हीरो कुवंर ,पिंटू राणा इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।




