रामजी साह की रिपोर्ट
दो सप्ताह पूर्व भी एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से हुई थी लाखों की चोरी
रामगढ़(दुमका)
रामगढ़ बाजार तथा आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों अपराधियों एवं चोरों के हौसले काफी बुलंद है| उन्हें पुलिस प्रशासन का तनिक भी डर नही है| अपराधियों द्वारा इन दिनो दिनदहाड़े बाईक चोरी,मोबाइल छिनतई समेत वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है| अपराधियों ने लोंगो के साथ पुलिस की भी नींद हराम कर दी है|.
कल शनिवार की देर रात रामगढ़ क्षेत्र के कड़बिंधा स्टेट बैंक के सामने कुलदेव मंडल के घर के सामने खड़ी महिंद्रा पिकअप वैन संख्या JHO4H/ 3685 की अज्ञात चोरो ने चोरी कर पुलिस की नींद उड़ा दी है|वाहन मालिक कुलदेव मंडल के अनुसार शनिवार की रात 11 बजे तक पिक अप वैन उनके दरबाजे पर खडी थी,लेकिन दो घंटे के बाद रात्री 1 बजे उसके पिता जब शौच करने बाहर निकले तो महिंद्रा पिकअप वाहन गायब मिला|वाहन मालिक ने तुरंत इसकी सूचना रामगढ़ थाना प्रभारी रुपेश कुमार को दी| थाना प्रभारी रूपेश कुमार के आदेश पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया|आसपास के लोगों से भी इसकी जानकारी ली| ज्ञात हो कि दो सप्ताह पूर्व रामगढ़ थाना से महज एक सौ गज की दूरी पर स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर तथा बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा को क्षतिग्रस्त कर नगदी समेत लगभग ₹200000 की संपत्ति की चोरी की घटना को अंजाम दिया था|अब इस घटना से पुलिस के साथ-साथ लोगों की भी नींद हराम हो गई है| मामले में रामगढ़ थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है |बहरहाल इन दिनों चोरों एवं अपराधियों का हौसला बुलंद है|




