ब्यूरो रिपोर्ट
काठीकुंड के नकटी मैदान में बीस से बाईस मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में 16 टीमें लेंगी हिस्सा
काठीकुंड(दुमका)
प्रखंड के नकटी मैदान में शहीद पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार की स्मृति में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होली के तुरंत बाद आयोजित किया जाएगा। इसका अंतिम निर्णय 7 मार्च को होने वाली प्रशासनिक स्तर की बैठक में तय किया जाएगा। दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने शनिवार को काठीकुंड प्रखंड स्थित नकटी मैदान का निरीक्षण कर स्थानीय थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल को प्रतियोगिता की तैयारी करने का आवश्यक निर्देश दिए। एसडीपीओ दुमका ने बताया कि दो जूलाई 2013 को दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग पर आमतला और ज़मनी के बीच नक्सली वारदात में शहीद हुए पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार एवं उनके पांच अंगरक्षक पुलिसकर्मी की हत्या भाकपा माओवादियों ने की थीं। उन्ही की स्मृति में प्रशासन द्वारा नकटी मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। कहा कि यह प्रयास किया जायेगा यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष कराई जाए। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। मौके पर एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी, पुलिस निरीक्षक अतिन कुमार, थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल,नवल किशोर सिंह,बिलकन बागे,उमेश राम,मनोज कुमार राय समेत पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।




