नालंदा:- विभिन्न माँगों को लेकर सफाई कर्मियों का हड़ताल जारी!

SHARE:

:- ऋषिकेश की रिपोर्ट

विभिन्न मांगों को लेकर बिहार शरीफ नगर निगम के सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन दूसरे दिन भी रविवार को जारी रहा lसफाई कर्मी निगम के मुख्य द्वार पर बैठकर अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं ।इस अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन आम आदमी पार्टी ने भी दिया है ।आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी शिव शंकर प्रभाकर ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में हमारी सरकार सफाई कर्मियों के समर्थन में अपना योगदान देती है ।उसी प्रकार हम लोग भी इन सफाई कर्मियों के साथ हैं । उन्होंने कहा कि इन लोगों के साथ जो दमनात्मक रवैया अपनाया जा रहा है वह बिल्कुल ही गलत है ।उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को हटाया जाना किसी भी मायने में सही नहीं ठहराया जा सकता ।उन्होंने कहा कि आगे हम लोग इनके समर्थन में जिला पदाधिकारी से और नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर इनकी बातों को रखेंगे ।इधर सफाई कर्मियों के हड़ताल का असर दिखने लगा है ।

बाइट–शिव शंकर प्रभाकर जिला प्रभारी आम आदमी पार्टी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment