चंचल गिरी की रिपोर्ट
जिला खनन पदाधिकारी ने धेनुकडीह के समीप से किया कोयला लदा ट्रक जब्त
कुंडहित(जामताड़ा)
जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में छापेमारी कर कोयला लदा एक ट्रक जब्त किया है। शनिवार की सुबह कोयला लदा ट्रक (बीआर 10 जीबी 2434) आसनसोल-दुमका मुख्य सड़क पर धेनुकडीह के समीप पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर कुंडहित थाना लाया गया। ज्ञात हो कि जब्त ट्रक दुमका की ओर जा रहा था। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि कोयला लदा एक ट्रक( बीआर 10 जीबी 2434) को आसनसोल दुमका मुख्य सड़क पर धेनुकडीह के समीप सुबह जब्त किया गया है। जब्त कोयला लदे ट्रक को कुंडहित थाना में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। कागजातों की जांच की जा रही है। बताया कि कागजात सही नहीं पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।




