:- रवि शंकर शर्मा (अमित सिंह)
बिहार सरकार में गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव लेट्स इंस्पायर बिहार मुहिम के सिलसिले में आज मोकामा पहुंचे जहां उन्होंने बतौर मुख्यातिथि महेंद्रा क्लासेज का विधिवत उद्घाटन किया साथ ही उन्होंने युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने युवाओं से जाति धर्म और सम्प्रदाय को छोड़कर विकास के कार्यों में स्वयं आगे बढ़ने और देश को आगे बढ़ाने की अपील की. विकास वैभव ने कहा कि जाति, धर्म और सम्प्रदाय के नाम पर आपसी तनाव का माहौल छोड़कर देश को विकास के कार्य में आगे बढ़ाने की जरूरत है. बिहार के युवाओं में काफी प्रतिभा है. उसका सही दिशा में उपयोग होना चाहिए. वही मोकामा के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने आईपीएस विकास वैभव को बुके देकर स्वागत किया । कार्यक्रम के दौरान मोकामा के महिन्द्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक निरंजन कुमार ने आईपीएस विकास वैभव को बुके दें का सम्मनित किया साथ मोकामा के जाने – माने शिक्षक डाँ गीता प्रसाद सिंह ने आईपीएस विकास वैभव ने सम्मनित किया । मौके पर मुख्य अतिथि विकास वैभव,आईजी बीपी
नवीन कुमार जैन,डायरेक्ट महिंद्रा एजुकेशन
आशीष श्रीवास्तव, डिप्टी डायरेक्टर
रिटायर्ड शिक्षक,डॉक्टर गीता प्रसाद सिंह
संस्थान प्रबंधक निरंजन कुमार सिंह
महिंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड मौजूद रहें ।




