ब्यूरो रिपोर्ट
एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित
पूर्व पुलिस अधीक्षक स्व अमरजीत बलिहार की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय
काठीकुंड (दुमका)
आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मोहम्मद नूर मुस्तफा के नेतृत्व में काठीकुंड थाना में सदर अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
बैठक में मोहम्मद नूर मुस्तफा ने लंबे समय से लंबित कांडों एवं वारंटों के त्वरित निष्पादन हेतु थाना प्रभारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए।बैठक में एसडीपीओ नूर मुस्तफा, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह, मसानजोड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार राय, मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश राम,काठीकुंड थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल, गोपीकांदर थाना प्रभारी बिलकन बागे, पुलिस निरीक्षक वकार हुसैन एवं पुलिस निरीक्षक अतिन कुमार मौजूद रहे|
अपराध समीक्षा बैठक के उपरांत एसडीपीओ के नेतृत्व में पाकुड़ के पूर्व पुलिस अधीक्षक स्व अमरजीत बलिहार की स्मृति में एक फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया गया|इस बाबत सभी पुलिस पदाधिकारीयों ने काठीकुंड के फुटबॉल मैदान का भी निरीक्षण किया|
अवसर पर एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि शहीद अमरजीत बलिहार की स्मृति में काठीकुंड थाना क्षेत्र में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसके तैयारी हेतु सभी थाना प्रभारी के साथ खेल मैदान का निरीक्षण किया गया एवं पुलिस पदाधिकारियों को तैयारी करने हेतु विशेष दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि होली पर्व के तुरंत बाद तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा|प्रतियोगिता में संथाल परगना से कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी|उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए बीस मार्च से बाईस मार्च की तिथि संभावित है|उन्होंने कहा कि भविष्य में स्व अमरजीत बलिहार की स्मृति में विभाग द्वारा और भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा|




