उपायुक्त ने की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के आवेदनों की समीक्षा

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

दुमका

उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों में प्राप्त आवेदन की समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने निदेश दिया कि सभी विभाग के वरीय पदाधिकारी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों का निष्पादन जल्द से जल्द करें।उन्होंने प्रखंडवार विभिन्न विभागों के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की।

इसके उपरांत उन्होंन जन शिकायत कोषांग में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की।उन्होंने बताया कि जन शिकायत कोषांग में उपायुक्त द्वारा आयोजित किये जाने वाले जनता दरबार के आवेदन सम्मिलित हैं।सभी संबंधित पदाधिकारी इसे प्राथमिकता के आधार पर दूर करें।किसी भी पदाधिकारी के पास 5 से अधिक आवेदन नहीं रहे इसे सुनिश्चित करें।

Join us on:

Leave a Comment