बीईईओ की अध्यक्षता में बीआरपी सीआरपी की समीक्षा बैठक !

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

बीईईओ लीला कुमारी उपाध्याय के अध्यक्षता में बीआरपी सीआरपी की समीक्षा बैठक आयोजित

जामा(दुमका)

प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में शनिवार को बीईईओ लीला कुमारी उपाध्याय के अध्यक्षता में बीआरपी सीआरपी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड के सभी बीआरपी सीआरपी ने भाग लिया।

बैठक में संकुल वार एवं विद्यालय वार खोले गए बैंक खाता, डहर एप में बच्चों को संख्या, एसएमसी सदस्यों के ई विद्या वाहिनी में अब तक किये गए पंजीकरण,छात्रवृत्ति भुगतान की स्थिति, एसएमसी ग्रांट खर्च करने की स्थिति,सेतु गाइड शिक्षकों की सूची का अद्यतन समीक्षा की गई और शेष बच्चे बच्चों का पंजीकरण कराने एवं पेंडिंग बैंक खाता खोलने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा वीकली क्विज में बच्चों की संख्या बढ़ाने,साक्षरता कार्यक्रम से संबंधित असाक्षरों की सूची जमा करने का निर्देश दिए गए। इस दौरान इंडियन बैंक बेदिया एवं झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक हरिपुर में खाता खोलने में आने वाले समस्याओं पर चर्चा की गई और तत्काल शाखा प्रबंधक से दूरभाष पर बात कर निराकरण किया गया। साथ ही पोशाक वितरण एवं मध्यान भोजन से संबंधित जानकरी ली गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। बीईईओ लीला कुमारी उपाध्यक्ष ने बताया कि बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया में तेजी आई है।सीआरपी को संकुल वार टैग किया गया है। आज तक18816 खाता खुलने का रिपोर्ट प्राप्त हुआ है और 712 बैंक में पेंडिंग है।कहा कि अभी तक जिन बैंकों में पेंडिंग है उसे जल्द खाता खोलने के लिए सहयोग स्थापित करेंगे। साथ ही डहर ऐप में बच्चों का पंजीकरण एवं ईविद्या वाहिनी में शेष बचे एसएमसी सदस्यों को जोड़ने में सीआरपी मदद करें।
इस मौके पर बीआरपी बीरेंद्र नारायण अम्बष्ट, संजय कुमार, शेखर कुमार, राधा कृष्ण, प्रताप कुमार, अमरेंद्र कुमार झा, दीपनारायण यादव, प्रेम कुमार ,घनश्याम राउत,राजेंद्र साह, सुशील किस्कू, विष्णु पाल आदि सभी सीआरपी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment