धीरज शर्मा
भागलपुर में गुरुवार की देर रात भीषण बम धमाका से कई मकानों के परखच्चे उड़ गए, बम धमाकों में मकान के मलबे में दबने से 7 की मौत हो गई तो लगभग एक दर्जन लोग जख्मी हो गए, भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र के जीवनी चक मोहल्ले में जोरदार बम धमाके से पूरा शहर थर्रा उठा, विस्फोट की गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी।
घटना में कई मकान ध्वस्त हो गए,अब तक मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हैं साथ ही 3 और शव मलबे से निकाले जाने की सूचना है, और इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। शव को मलबे से पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से निकाला जा रहा है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएम सुब्रत कुमार सेन डीआईजी सुजीत कुमार एसएसपी बाबूराम और जिले के सभी थानों की पुलिस मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुट गई है।
उल्लेखनीय है कि भागलपुर से लगातार विस्फोट की घटनाएं सामने आती रही हैं,जो विधि व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद चिंता का विषय है।




