मोकामा:- हत्या के विरोध में NH 80 पर शव के साथ प्रदर्शन!

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट

गुरुवार की शाम मोकामा के हाथीदह थानाक्षेत्र में टाल इलाके से हाथीदह निवासी विश्वनाथ कुमार का शव बरामद किया गया था।
शव के बरामद होते ही परिजन हत्या कर शव को फेंकने की बात बता रहे थे।
आज पोस्टमार्टम के बाद शव के अंतिम संस्कार के बजाय उग्र ग्रामीणों ने शव को NH80 पर रखकर सड़क जाम कर दिया और 3 घण्टे तक प्रदर्शन करते रहे।
ग्रामीणों की माँग थी कि परिजन ने जिन्हें नामजद किया है उसे तुरन्त गिरफ्तार किया जाय।
परिजनों ने सिंटू सिंह ,कन्हैया सिंह और राजीव शर्मा को नामजद अभियुक्त बनाया है।
अंचलाधिकारी मोकामा, थानाध्यक्ष हाथीदह और मुखिया शशि शंकर शर्मा के द्वारा समझाए जाने पर ग्रामीण माने। और तब जाकर यातायात सामान्य हो पाया।

बाइट:- ज्ञानानंद(सीओ,मोकामा)
बाइट:- बजरंगबली(मृतक का भाई)
बदतर:- ग्रामीण महिला

Join us on:

Leave a Comment