मोकामा:- पानी मे तैरता युवक का शव बरामद!

SHARE:

अमित सिंह की रिपोर्ट

हाथीदह में युवक के शव से हड़कंप

हाथीदह थानाक्षेत्र में टाल इलाके से एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई . शाम में कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी की पानी मे एक शव तैर रहा हैं। हाथीदह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने सबइंस्पेक्टर विपिन सिंह को तत्काल वहाँ भेज शव को बाहर निकलवाया इसके साथ ही एएसपी बाढ़ अरविंद प्रताप सिंह को इसकी सूचना दी । एएसपी ने मामले की जांच प्रभावी तरीके से करने के आदेश दिए हैं वही शव की तलाशी लेने पर उसके जेब से आधार और पेन कार्ड बरामद हुआ । जिससे पता चला कि युवक विश्वनाथ कुमार पिता स्व- वाल्मीकि महतों ग्राम हाथीदह का ही निवासी हैं । सूत्रों के अनुसार युवक को एक दिन पहले कुछ लोगों ने शराब के नशे में देखा था । परिजन इस बात की आसंका व्यक्त कर रहें हैं कि युवक गलत संगत में था हो सकता हैं इसकी हत्याकर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से पानी में फेंक दिया गया हो वही पुलिस का कहना हैं कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की युवक की मौत किस कारण से हुई ।
बाईट – थानाध्यक्ष , हाथीदह

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें