मोकामा:- हाथीदह जंक्शन के समीप अज्ञात शव बरामद!

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट!

दानापुर हावड़ा रेलमार्ग के हाथीदह जंक्शन के समीप एक शव बरामद हुआ ।
जीआरपी हाथीदह की पुलिस को देर से प्राप्त सूचना पर इस शव को बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक किसी ट्रेन में सवार था और हाथीदह से मोकामा की ओर जाते हुये गिर पड़ा, और किसी की नजर नहीं पड़ने तथा अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वृद्ध की मौत हो गई।
वृद्ध के शरीर पर कई जगह चोट और जख्म के निशान पाए गए।
जीआरपी के ASI युगल किशोर राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।
वहीं थानाध्यक्ष आर के राणा ने कहा कि शव की तलाशी ली गई पर ऐसा कुछ नही मिला जिससे पहचान हो पाए अतः पोस्टमार्टम के बाद 72 घण्टे तक पहचान के लिये शव को सुरक्षित रखा जाएगा। अगर फिर भी पहचान नही हो पाया तो अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
Byte:- युगल किशोर राय,ASI ,GRP

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें