ललित कुमार पाल की रिपोर्ट
शिकारीपाड़ा के पंच वाहनी शिव मंदिर में शिवरात्रि के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़
शिकारीपाड़ा(दुमका)
शिकारीपाड़ा के पंचवानी शिव मंदिर में शिवरात्रि के दूसरे दिन आज बुधवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है|श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव एवं विधि विधान के साथ बाबा भोलेनाथ एवं मां पार्वती की पूजा अर्चना की है|आज शिवरात्रि के दूसरे दिन पंचवाहिनी मे छोटे से मेले का भी आयोजन हुआ है, जिसमें आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में शामिल हुए है|अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया|मान्यता है कि शिकारीपाड़ा के पंचवाहानि मंदिर का निर्माण विश्वकर्मा भगवान के द्वारा किया गया है,और जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती से मन्नत मांगते हैं उनकी मन्नत अवश्य पूरी होती है| शिकारीपाड़ा पंचवाहिनी मंदिर शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर ब्राह्मणी नदी के किनारे स्थित है|मंदिर के आस पास पहाड़ एवम जंगल है|यहां का दृश्य देखने में काफी सुंदर और खूबसूरत लगता है| शिवरात्रि के समय काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचते हैं|




