गौतम चटर्जी की रिपोर्ट
सत्य के सामने नहीं टिक पाया झूठ, चाय चम्पा स्वयं सहायता समूह की पीडीएस डीलर का झूठ बेनकाब
रानीश्वर(दुमका)
बांग्ला में एक कहावत हैं साग दिये माछ ढाका।उसी को चरितार्थ करने का प्रयास समूह की अध्यक्ष प्रमिला टुडू एवं उसके पति राम कुमार हांसदा को काफी महंगा पड़ा हैं|बुधवार को टोंगरा थाना प्रभारी ने पीडीएस दुकान के संचालन को लेकर कांजीहाड़ा के ग्रामीणों के साथ अध्यक्ष प्रमिला एवं बिलकंदी पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता रुद्रनाथ गोराई को बुलाकर सुनवाई एवं जांच की हैं ।जांच में अध्यक्ष प्रमिला द्बारा रुद्र के विरुद्ध लिखित शिकायत कर लगाया गया आरोप झूठा निकला हैं ।अध्यक्ष ने रुद्र पर 25 फरवरी को आरोप लगाया था कि समूह की सदस्याओं को बहला फुसलाकर उसके दुकान संचालन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं ।साथ ही पीडीएस दुकान में ताला लगा दिया हैं ।प्रमिला ने शिकायत आबेदन में रुद्र के नाम पर रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया था| पूरे घटनाक्रम में एमओ बिपिन किशोर कुण्डलना ने जांच के नाम पर अध्यक्ष प्रमिला के विरुद्ध सदस्याओं द्बारा लगाएं गए आरोपो की जांच न कर प्रमिला के माध्यम से अनाज वितरण कराने का प्रयास किया था ।जिसके कारण मंगलवार को ग्रामीणों ने एमओ को चार घंटा तक बंधक बना लिया था । आखिरकार आज बुधवार को थाना प्रभारी रवि कुमार द्वारा आहूत सुनवाई सह पंचायती में दुध का दूध और पानी का पानी हो गया हैं| बताते चले कि अध्यक्ष प्रमिला गरीब लाभुकों के बीच अनाज बितरण न कर सारा अनाज खुद डकार जाती थी|विवाद उत्पन्न होने पर मामले की लीपापोती हेतु एमओ एवं एक कथित पत्रकार के सहयोग से भ्रामक समाचार प्रकाशित करा दिया था|कांजीहाड़ा के ग्रामीण एवं समूह के सदस्याओं मुंगली किस्कु, फुलमनी मुर्मू, मकलु सोरेन, छवि टुडू ,शिउली किस्कु, बिमला हांसदा एवं ललिता हांसदा की एकजुटता के समक्ष एमओ एवं प्रमिला को झुकना पड़ा हैं ।पता चला हैं कि एमओ बिपिन किशोर कुण्डलना दस मार्च को निकटतम पीडीएस दुकान के माध्यम से कार्डधारकों को एक साथ तीन क़िस्तो का अनाज बितरण करेंगे ।




