धान क्रय करने के दो माह बाद भी किसानों को नहीं किया गया भुगतान

SHARE:

रामजी साह की रिपोर्ट

रामगढ़ नोडल लेम्प्स शाखा द्वारा एक सौ किसानों से किया गया है पांच हजार क्विंटल धान क्रय

अबतक मात्र 21 किसानों के खाते में भेजी गई है 25 प्रतिशत राशि

रामगढ़(दुमका)

रामगढ़ नोडल लेम्पस द्वारा प्रखंड क्षेत्र के लगभग 100 किसानों से 5000 क्विंटल धान क्रय करने के दो माह बाद भी 90 प्रतिशत किसानो के खाते में धान का समर्थन मूल्य नही आया है|जिससे किसानों को भारी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है|सरकारी नियम के अनुसार किसानों से धान क्रय के सात दिनो के अंदर खाते में पैसा भेज देना है|किसानों ने बताया कि बेटी की शादी,बीमारी आदि समस्याओं से जुझना पड़ रहा है|किसानो ने बताया कि लेम्प्स में धान बेचने पर उन्हें धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2050 रपये मिलने की खुशी है परन्तु समय पर धान का समर्थन मूल्य उनके खाते में नही आने में परेशानी हो रही है| मामले में नोडल लेम्पस के सहायक प्रबंधक विद्यानंद ने बताया कि 15 दिसंबर से अब तक 100 किसानों से 5000 क्विंटल धान का क्रय किया गया है|अबतक 21 किसानो को 25 प्रतिशत राशि खाते मे भेज दी गई है| उन्होंने बताया कि विभाग से बात चल रही है जल्द ही किसानों के खाते में राशि आ जायेगी|

Join us on:

Leave a Comment