बेगुसराय:- आभूषण विक्रेता के घर दिन दहाड़े बड़ी लूट!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने भी बीच शहर सुबह-सुबह लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है । बदमाशों ने स्वर्ण आभूषण व्यवसाई के घर में घुसकर महिला को अपने कब्जे में लेकर एक लाख नगद, सोने के चेन और कान के जेवरात लूटकर फरार हो गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मुगेंरीगंज मोहल्ले की है। बताया जाता है कि स्वर्ण आभूषण व्यवसाई स्वर्गीय चंद्र भूषण मंडल के घर में जब उसकी पत्नी बच्चों को स्कूल पहुंचा घर पहुंची तभी घर के अंदर बदमाश दाखिल हो गया और महिला को अपने कब्जे में लेकर उसके साथ लूटपाट की। बदमाशों ने महिला को डरा धमकाकर कर चाबी लेकर गोदरेज का लॉकर खोलकर उसमें रखे एक लाख नगद और सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गया। इस दौरान महिला के कान से बाली लूट लिया है। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बेगूसराय शहर में लगातार स्वर्ण आभूषण व्यवसाई बदमाशों के निशाने पर हैं और लगातार स्वर्ण आभूषण दुकान में लूटपाट व चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जिससे व्यवसायियों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
बाईट- पीड़िता

Join us on:

Leave a Comment