प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय:-जदयू महानगर के जिलाध्यक्ष जवाहर लाल भारद्वाज की अध्यक्षता में ट्रैफिक चौक अवस्थित जदयू के नगर कार्यालय में वार्ड अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष सहित अनेकों महिला पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती हेतु एक बैठक का आयोजन की गई। बैठक में उपस्थित जदयू के सभी कार्यकर्ताओं ने ध्वनिमत से दल में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित तमाम कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित महानगर जिलाध्यक्ष जवाहर लाल भारद्वाज को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जवाहर लाल भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूती के लिए अपना अपना सुझाव देकर संगठन को मजबूत करने का अनुरोध किया। बताते चलें कि जवाहर लाल भारद्वाज के महानगर जिलाध्यक्ष निर्वाचित किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ उनकी यह दूसरी बैठक थी। कार्यकर्ताओं के बैठक में महानगर जिलाध्यक्ष जवाहर लाल भारद्वाज के साथ चंदन कुमार,अमरनाथ राय, रामानंद कुमार राय, रविन्द्र कुमार सिंह,पूनम देवी,अंजू देवी,सरिता देवी,सोनी खातून,सलमा खातून,बुलो देवी,फूलो देवी,नगीना देवी,उर्मिला देवी,राजकमल शर्मा,मनीष कुशवाहा,सत्येंद्र शर्मा,पंकज कुमार सिंह, रामनंदन पासवान,बिरजू चंद्रवंशी,घनश्याम महतो, डॉ फुलेना कुमार, उपेंद्र शर्मा, अरुण ताँती, अशोक कुमार गौतम,अभय कुमार पासवान,टोनी कुमार चंद्रवंशी,वरुण कुमार,नवल किशोर चंद्रवंशी,गणेश राम चंद्रवंशी,नाथो रजक, विपिन मिश्र, पिंटू कुमार, ब्रजकिशोर पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।




