नवादा:- मुखिया के परिजनों से पूर्व मुखिया ने की मारपीट!

SHARE:

:- अनिल शर्मा

कौवाकोल थाना क्षेत्र के सरौनी पंचायत के सरौनी गांव में मुखिया पंकज यादव के भाई और भतीजा के साथ पूर्व मुखिया छोटे लाल यादव ने जमकर मारपीट की। जिसमें 4 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों मुखिया के भाई प्रवीण कुमार, प्रभात कुमार एवं भतीजा मनीष कुमार शामिल है। वर्तमान मुखिया पंकज यादव ने बताया कि चुनाव हारने के बाद छोटेलाल यादव लगातार हमारे परिवारों को टारगेट कर रहा है और आज मेरे दो भाई और एक भतीजा के साथ पूर्व मुखिया छोटेलाल यादव, रामदेव यादव एवं राजेंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने मिलकर मारपीट किया है। वहीं कौवाकोल थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों ने मारपीट की सूचना मिल रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष आवेदन नहीं मिला है। आवेदन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment