बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में यूक्रेन से भारतीय छात्रों की सकुशल वापसी के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हवन कर भगवान से प्रार्थना की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय इकाई के द्वारा यूक्रेन में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सकुशल वापसी के लिए जीडी कॉलेज परिसर में हवन किया गया l जिसमें उनके सकुशल अपने घर पहुंचने की कामना की गई l हवन कर कार्यकर्ताओं ने जहां युक्रेन में रह रहे सभी छात्र छात्राओं की सकुशलता की कामना की वहीं जल्द से जल्द सभी छात्र-छात्राओं की वतन वापसी की भी भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यूक्रेन में भारत के एक छात्र की मौत पर दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत सरकार लगातार तत्पर है कि यूक्रेन में फंसे सभी छात्र-छात्राओं और आम लोगों को सकुशल भारत लाया जाए। भारत की सरकार लगातार भारतीय को वापस ला भी रही है।
बाईट- सोनू कुमार, एबीवीपी नेता




