बालेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी शिवभक्तों की भारी भीड़

SHARE:

दीपक कुमार की रिपोर्ट

सरैयाहाट(दुमका)

आज मंगलवार को महाशिवरात्रि को लेकर हंसडीहा स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी जा रही है| देवो के देव महादेव के भक्त मंदिर पहुंचकर ओम नमः शिवाय का जयकारा लगाते हुए शिवलिंग पर जल अर्पण कर रहे हैं|साथ साथ माता पार्वती के चरणों में माथा टेककर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं । ज्ञात हो कि आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है| महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है|
बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर प्रागण के सभी मंदिरों को विभिन्न प्रकार के फूलों और रंग विरंगी लाइटों से सजाया गया है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है| इलाके का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहाँ सुबह सात बजे से ही महा प्रसाद का वितरण और बैठाकर खिलाने की भी ब्यवस्था मंदिर समिति सालों से करती आ रही है जो दूसरे दिन तक निरन्तर चलती है|

Join us on:

Leave a Comment