पत्थर के अवैध उत्खनन को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

शिकारीपाड़ा में पत्थर के अवैध उत्खनन को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

अवैध पत्थर उत्खनन,राजस्व चोरी एवं अवैध रूप से विस्फोटक का इस्तेमाल करने पर छह नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज

शिकारीपाड़ा(दुमका)

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मंझलाडीह मौजा में अवैध पत्थर खनन मामले में जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू ने शिकारीपाड़ा थाना में कल 28 फरवरी को छह नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध अवैध खनन का मामला दर्ज कराया है। ज्ञात हो कि 24 फरवरी 2022 को मंझलाडीह स्थित एक अवैध पत्थर खदान में घायल होकर एक मजदूर की मौत हो गई थी जिसको लेकर मृतक के संबंधी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था| मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला खनन पदाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने पाया कि मंझलाडीह मौजा के खाता संख्या 6 खेसरा संख्या 1262 अंश एवं 1266 अंश जमाबंदी नंबर 24 रकबा 0.71 एकड़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खनन कार्य नहीं हो रहा था, लेकिन खदान संचालन का ताजा निशान मिला| निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ब्लास्टिंग करने के लिए तार का जाल बिछाया हुआ था, जिससे प्रमाणित होता है कि इस अवैध पत्थर में बारूद का प्रयोग किया जाता है| जांच के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त खदान गौतम पाल ग्राम पोस्ट थाना रानीश्वर राजू हजरा एवं अन्य ग्राम पोस्ट थाना रानीश्वर रिगु अंसारी ग्राम कोलाबा दर थाना शिकारीपाड़ा बुध राय हसदा ग्राम गणेशपुर थाना शिकारीपाड़ा काली पाल ग्राम मल्लारपुर गाना मोहम्मद बाजार जिला बीरभूम एवं साजन एवं अन्य अज्ञात लोगों द्वारा चलाया जाता है| जिसमें बारूद भी प्रयोग किया जाता है| इसलिए उक्त लोगों के विरुद्ध खनिज समुदान नियमावली की सुसंगत धाराओ तथा राजस्व चोरी का मामला बनता है| उक्त लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाए| जिला खनन पदाधिकारी के पत्र के आलोक में थाना प्रभारी शिकारीपाड़ा ने थाना कांड संख्या 29/22 दिनांक 28-2-22 खनिज नियमावली चार एवं 54 तथा भादवि की धारा 379 तथा विस्फोटक अधिनियम 6 के तहत मामला दर्ज कर निरीक्षक विनय कुमार को कांड का अनुसंधान कार्य सौंपा है|आगे देखना है कि पुलिस विभाग अवैध खनन रोकने के प्रति क्या कदम उठा रही है क्योंकि फरवरी के अंतिम सप्ताह में उपायुक्त ने जिला के सभी थाना प्रभारियों एवं अंचल अधिकारियों के साथ बैठक कर हर हाल में अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने का निर्देश दिया था|उपायुक्त के आदेश का असर कम से कम शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आज भी दिखाई नहीं दे रहा है। यहां बताते चलें कि पुलिस विभाग का कहना है कि जिला खनन पदाधिकारी ने अवैध उत्खनन का एक भी मामला नहीं दर्ज कराया है| कल डीएमओ द्वारा दर्ज कराएं गए मामले में स्पष्ट लिखा है कि इन लोगों के नाम से इस खनन क्षेत्र में पत्थर का कोई भी पट्टा स्वीकृत नहीं है|

Join us on:

Leave a Comment