दानीनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

महाशिवरात्रि को लेकर बाबा दानीनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद

काठीकुंड(दुमका)

प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा दानीनाथ मंदिर में आज मंगलवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर अहले सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मंदिर मे उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है| दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग पर बाबा दानीनाथ के पास श्रद्धालुओं की भीड़ से जाम न हो इसके लिए लगातार प्रशासन द्वरा माइकिंग कर श्रद्धालुओं से अपील की गई। वही आज मंगलवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव के विवाह में शामिल होने और देखने के लिए विभिन्न जगहों से श्रद्धालु बाबा दानिनाथ मंदिर के दरबार पहुंचे हैं।अवसर पर गणेश पांडा ने महाशिवरात्रि के महत्व को बताते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का महत्व इसलिए है क्योंकि यह शिव और शक्ति के मिलन की रात है। आध्यात्मिक रूप से इसे प्रकृति और पुरुष के मिलन की रात के रूप में बताया जाता है। शिवभक्त इस दिन व्रत रखकर अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। साथ ही यह भी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही शिवजी पहली बार प्रकट हुए थे। शिवजी का प्राकट्य ज्योतिर्लिंग यानी अग्नि के शिवलिंग के रूप में था। इसलिए इस दिन विधि पूर्वक पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करते है। वहीं दूसरी ओर महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले प्रखंड का प्रसिद्ध महाशिवरात्रि मेला आयोजित ना होने के कारण मेले में लगने वाले दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ीं है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हज़ारो की संख्या मे शिव भक्त पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव और शक्ति की पूजा कर रहे हैं ।मंदिर मे श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काठीकुंड प्रशासन मंदिर के समीप कैम्प शिविर लगाती है।,जहाँ प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार ,पुलिस निरीक्षक अतिन कुमार ,प्रभारी शयमल मंडल,एस आई अमन कुमार,इन्द्रपाल ताना भगत,दुलाल महतो, राजन झा,संग पुलिस बल भीड़ को नियंत्रित करने का हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं ।दानीनाथ मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना मे कोई बाधा ,व भीड़ न हो इसके लिए शिव गंगा से श्रद्धालुओं को कतार लगाकर मंदिर मे प्रवेश कराने की उत्तम व्यवस्था की गई है।

Join us on:

Leave a Comment