बाबा बासुकीनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे कई वीआईपी

SHARE:

शोभाराम पण्डा की रिपोर्ट

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा बासुकीनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे कई वीआईपी

रांची एवं पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, विधायक अम्बा प्रसाद समेत डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने की पूजा अर्चना

बासुकीनाथ (दुमका)

आज मंगलवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में झारखंड एवं बिहार के कई महत्वपूर्ण लोगों ने सपरिवार हाजिरी लगाई|अवसर पर सभी ने श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना कर आरती भी की| झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रविरंजन, पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सजंय करोल,बड़कागांव की विधायक अम्बा प्रसाद एवं संताल परगना प्रक्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन कुमार मण्डल ने सपरिवार बाबा बासुकीनाथ मन्दिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूजा अर्चना की है ।

Join us on:

Leave a Comment