सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट
झारखंड के अलावा बंगाल, बिहार, उड़ीसा सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु लगाते हैं बाबा के दरबार में हाजिरी
साहिबगंज
आज मंगलवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जिला के बरहेट प्रखंड से 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित बाबा गाजेश्वर नाथ धाम में भक्तों का सैलाब देखने को मिला। मंगलवार को शिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्त बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। गाजेश्वर नाथ धाम मिनी शीवगाधी के नाम से भी प्रचलित है|बता दे मेले मेे प्रसादी दुकान, मिठाई दुकान, खिलौना दुकान, अन्य प्रकार के दुकान सजे थे। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही थी। बताया जा रहा है, जो भक्त एक बार बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हैं उसकी मनोकामना बाबा गाजेश्वर नाथ जरूर पूरी करते हैं। यह अद्भुत मंदिर पहाड़ों के चारों ओर से घिरे हुए हैं। चारों ओर झरने प्राकृतिक दृश्य मन ही मन सुकून मिलता हैं। यह मंदिर वर्षों पुरानी अद्भुत दृश्य से बना है। यहां झारखंड के अलावा बंगाल, बिहार, उड़ीसा विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु बाबा के दरबार हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। गौरतलब है कि आदिवासी समुदाय अर्थात सफाहोड पूरे शिवालय से पट गया। सफाहोड अपनी संस्कृति रीति रिवाज को कायम रखते हुए आज भी शिव को गुरु मानते हैं। वही प्रबंध समिति के अध्यक्ष लालू भगत ने बताया कि करोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मेला का आयोजन किया गया। दूसरी तरफ यात्रियों को आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ा। अत्यधिक जाम की समस्या को देखते हुए मेले में तैनात मजिस्ट्रेट के अलावा बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार मेले में भ्रमण कर जाम की समस्या से मुक्त कराया। मेले में जगह-जगह मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।




