दरभंगा:-खड़ी स्कूटी में अचानक लगी आग, देखते ही देखते हुई राख!

SHARE:

:- सोनी पांडेय

दरभंगा के एनएच 57 दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के करीब एक स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी सवार इकबाल मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और वो सिमराही ,सुपौल जिला से वापस अपने घर मुजफ्फरपुर जा रहा था। जैसे ही दरभंगा पहुंचा और एक चाय की दुकान पर रुका और फिर कुछ देर बाद चाय दुकान से चला की कुछ दूर आने के बाद अचानक से स्कूटी से धुंआ आने लगा जब तक कुछ समझ पाते गाडी में आग फैल गया और देखते देखते पूरी गाडी जल कर खाक हो गया।

युवक ने कहा की वो घूम घूम कर चश्मा बेचता है जिसके लिए निकला था। वही उसके साथ उसका एक दोस्त साथ गाड़ी पर सवार था दोनों बच गए। वही मौके पर मब्बी ओपी की पुलिस भी पहुंची जब तक स्कूटी खाक हो चुका था और गाड़ी का पेपर भी गाड़ी के साथ नष्ट हो गया।

वही युवक ने कहा यदि स्थानीय चाहते तो मेरा स्कूटी बचा सकते थे मेरी मदद कर के लेकिन स्कूटी बचाने में किसी ने नहीं मदद नहीं किया बल्कि सभी वीडियो बनाते रहे।
बाइट
1,मो इकबाल ,पीड़ित
2,राम प्रवेश ,Asi मब्बी ओपी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें