प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में बढ़ते हुए अपराध के खिलाफ जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस पर एससी का पुतला दहन कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जन अधिकार पार्टी के द्वारा बेगूसराय के कैंटीन चौक पर एससी एसटी के प्रदेश सचिव प्रभात कुमार पिंटू के नेतृत्व में बेगूसराय एसपी का पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेगूसराय में अपराधी का राज चल रहा है अपराधी आए दिन रोज किसी न किसी का गोली मार रहे हैं और प्रशासन मौन धारण किए हुए हैं शहर में हर तरफ डर का माहौल बना हुआ है सरकार और प्रशासन शराब खोजने में व्यस्त हैं और अपराधी खुलेआम घटना दे रहे हैं। अगर जल्द प्रशासन अपराधी पर लगाम नहीं लगाती है तो जन अधिकार पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लगातार बदमाश बेखौफ होकर बेगूसराय में बड़ी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने में पूरी तरह से विफल है।
बाईट- पिंन्टू कुमार, जाप नेता




