:- ऋषिकेश की रिपोर्ट
एसडीएम एसपी के नेतृत्व में बिहारशरीफ मंडल कारा में हुई छापेमारी,
3 घण्टे की पड़ताल में मिली खैनी की पुड़िया और टीन से बने चाकू।
गुरुवार के दिन दीपनगर थाना क्षेत्र स्तिथ मंडल कारा में जिले का प्रशासनिक अमला पहुंचा। जिसके बाद जेल कर्मियों में हड़कंप मच गई। जेल के अंदर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं एसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस और जिला पुलिस बल के सहयोग से करीब 3 घण्टे तक छापेमारी की गई। इस दौरान हर एक बैरक का पुलिस कर्मियों ने बारकी से पड़ताल किया। ढाई घंटे से अधिक चली इस छापेमारी में पुलिस प्रशासन के हाथ सौ ग्राम खैनी का पुड़िया और टीन से बने तीन चाकू ही बरामद हो सका। इस दौरान जेल के अंदर के साथ-साथ बाहरी सुरक्षा दीवारों का भी डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया। सदर एसडीएम कुमार अनुराग ने बताया कि डीएम एसपी के नेतृत्व में आज कार्य का निरीक्षण किया गया इस दौरान तंबाकू और टीन से बने चाकू की बरामदगी की गई है जिसकी जप्ती सूची बनाकर अग्रेतर कार्यवाई के लिए दीपनगर थाने को निर्देश दिया गया। जेल के सुपरिटेंडेंट को जेल के अंदर चल रहे किचन के कंस्ट्रक्शन कार्य से संबंधित, सुरक्षा उपाय से संबंधित एवं ड्रैगन लाइट की सुदृढ़ व्यवस्था के साथ-साथ अन्य दिशा निर्देश दिए गए।




