बेगुसराय:- मंडल कारा में छापेमारी के बाद खाली हाथ लौटी पुलिस!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय मंडल कारा में 10 बजे से जारी छापेमारी 1 बजे तक चली है। 3 घंटे के इस छापेमारी में जेल के अंदर से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। दरअसल आज सुबह 10 बजे एडीएम सुरेंद्र प्रसाद सिंह सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद मुख्यालय डीएसपी नीशीत प्रिया सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने जेल में छापेमारी की । जेल के महिला वार्ड समेत सभी वार्डों में 3 घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया था। हालांकि छापेमारी में पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर मंडल कारा में छापेमारी की गई है कि कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। 26 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा में बेगूसराय पहुंचेंगे । इसको लेकर भी जिला प्रशासन सतर्क और सजग है। चलाती है छापेमारी राज्य मुख्यालय के आदेश पर की गई लेकिन 3 घंटे के छापेमारी में कोई भी आपत्तिजनक हाथ नहीं लगा।
बाईट- निशीत प्रिया मुख्यालय डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें