लैम्प्स के अध्यक्ष, सचिव एवं किसानों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

SHARE:

चंचल गिरी की रिपोर्ट

कुंडहित(जामताड़ा)

शुक्रवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा पुराना प्रखंड परिसर स्थित एटीक सेंटर में लैंम्प्स के अध्यक्ष, सचिव एवं किसानों को एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय सहकारिता प्रक्षेत्र के विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मुख्य रुप से जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलको, जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपांकर सीट उपस्थित थे। मौके पर प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खालको ने किसानों को लैंपस का सदस्य बनने का आग्रह किया। उन्होंने अध्यक्ष एवं सचिव को रजिस्टर दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। कहा कि लैंपस अपने कर्मियों का वेतन नहीं देती है। वह व्यवसाय करके ही लाभ उठा सकते हैं। कार्यशाला में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने विभाग द्वारा संचालित धान अधिप्राप्ति योजना, बीज विनिमय, उर्वरक व्यवसाय, कार्यशील पूंजी, गोदाम निर्माण, कोल्ड रूम निर्माण योजना, कृषि उपकरण यंत्र, लैम्प्स कॉमन सर्विस सेंटर, लघपनोपाज संग्रहण एवं व्यवसाय समिति, सदस्यता वृद्धि एवं महिला विकास, रिकॉर्ड संधारण की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही योजना का लाभ लेने की अहर्ता, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि के संबंध में क्रमवार जानकारी दी। वही मौके पर उपस्थित जिला मत्स्य पदाधिकारी ने उपस्थित किसानों को मत्स्य विभाग की ओर से सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। इस क्रम में उन्होंने बताया कि समय-समय पर सरकार द्वारा अनुदान पर विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को समूह बनाकर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। मौके पर कुछ किसानों द्वारा प्रखंड में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी लंबे समय से अनुपस्थित रहने की शिकायत करते हुए बताया कि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजेश कुमार लंबे समय से अनुपस्थित हैं। इस पर जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया जांच कर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा। मौके पर कुंडहित लैंप्स अध्यक्ष सुधीर हेम्ब्रम, सचिव दयामय लौह, मुख्तार अली खान संतोष पाल अभय सिंह ,मुक्ता चौपदार, नंदलाल सोरेन, बैद्यनाथ हैम्ब्रम, बाबूराम किस्कू सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें