छिड़काव कर रहे कर्मियों का सहयोग करें ग्रामीण- उपायुक्त

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

साहिबगंज

आज शुरू हुए कालाजार से बचाव के लिए आईआरएस छिड़काव कार्यक्रम को ले कर उपायुक्त रामनिवास यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कालाजार एक घातक बीमारी है| जिसका सफाया करने के लिए वृहद पैमाने पर आईआरएस छिड़काव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले से कालाजार को समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के अलावे आप सभी ग्रामीणों की सहभागिता भी उतनी ही आवश्यक है, इसलिए आप सभी ग्रामीणों से निवेदन है कि छिड़काव कर्मियों का सहयोग करें एवं घर के प्रत्येक कमरे में कालाजार से बचाव हेतु छिड़काव कराएं। आगे उन्होंने कहा कि अगर एक भी कमरा आईआरएस छिड़काव से वंचित रह जाता है तो बालू मक्खी जन्म लेगी और कालाजार जैसी बीमारी को पुनः फैला सकती है, इसलिए आवश्यक है कि आप सभी यह ठान ले कि कालाजार से जिले को मुक्त बनाना है और छिड़काव कर्मियों की पूरी सहायता करें।
अपने संबोधन में उपायुक्त ने कालाजार फैलने का कारण बताया एवं लोगों को इससे बचाव हेतु जागरूक भी किया। आज से शुरू हुए इस छिड़काव कार्यक्रम का शुभारंभ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं एमओआईसी की उपस्थिति में किया गया जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं एमओआईसी ने लोगों से छिड़काव कर्मियों को सहयोग करने की अपील की।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें