सड़क हादसे का शिकार हुआ दो भाई, एक की मौत दूसरा गम्भीर

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

अज्ञात वाहन ने मारी मोटरसाइकिल सवार दो सहोदर भाईयों को जोरदार टक्कर,एक की मौत,एक गंभीर रूप से घायल

परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

मुआबजा एवं आपदा प्रबंधन राहत कोष से तत्काल सहायता की मांग

जामा(दुमका)

जामा थाना क्षेत्र के बिचकोड़ा के समीप अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से बीते रात्रि 9 बजे बाइक सवार दो सहोदर भाई में से एक भाई की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दूसरे भाई को फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया गया है|स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस पर सूचना देकर पुलिस के सहायता से भर्ती कराया कराया। जामा पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बहिंगा गांव निवासी विजय पुजहर के रूप में हुई है।

जामा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव की पहचान बहिंगा गांव निवासी अनिल पुजहर के बेटे विजय पुजहर उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है, साथ ही गंभीर रूप से घायल मित्तन पुजहर जो कि विजय पुजहर का ही छोटा भाई है, उसे बेहतर उपचार के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बेहतर इलाज के लिए धनबाद रैफर कर दिया गया है।
देर रात विजय पुजहर की मौत की घटना सुनते ही उनके घर में मातम छाया हुआ है मृतक की पिछले ही वर्ष शादी हुई थी,कोई बच्चा नही ह| अचानक हुए हादसे से इसके पत्नी एवं परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है| घर में माता पिता पत्नी और अपने दो भाई को पीछे छोड़ कर चला गया। उनके घर वालों की माने तो विजय घर में इकलौता कमाने वाला था। परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। जामा अंचल कार्यालय से उनकी पत्नी एवं परिजनों ने मुआबजा एवं आपदा प्रबंधन राहत कोष से तत्काल सहायता की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने भाई के साथ जरमुंडी थाना क्षेत्र के झखिंया गांव से अपने बुआ के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर रात करीब 9 बजे लौट रहा था,तभी जामा थाना क्षेत्र के बीचकोड़ा गांव के समीप पहुंचने पर अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया| जिससे घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । टक्कर इतनी भयानक थी कि शरीर बुरी तरह छत विक्षत हो गया है वहीं दूसरी तरफ भाई गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसका इलाज धनबाद में चल रहा है।
जामा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के उपरांत उनके परिवार जनों को सौंप दिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment