ब्यूरो रिपोर्ट
मझलाडीह की अवैध पत्थर खदान में असंतुलित होकर गिरा हाईवा, खलासी की मौत चालक फरार
शिकारीपाड़ा (दुमका)
शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में चल रही पत्थर की अवैध खदानों से लगातार किसी न किसी के घायल होने या मौत की खबर सामने आती रहती है|प्रखंड क्षेत्र में संचालित इन खदानों को मौत का कुंआ कहना भी अतिसंयोक्ति नहीं होगा|आज गुरुवार को मझला डीह मौजा की एक खदान में पत्थर लेकर आ रहा हाईवा असंतुलित होकर गिर गया, जिसमें खलासी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है| खलासी और हाईवा को दो क्रेनो के सहारे निकालने का प्रयास किया जा रहा है|समाचार लिखे जाने तक हाईवा को बाहर नहीं निकाला जा सका था| दुर्घटना के पूर्व हाईवा चालक कूद कर भागने में सफल रहा|




