अनिल शर्मा की रिपोर्ट
खेत में काम करने गए किसान को भालू ने नोच कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना रूपौ थाना क्षेत्र के अजय नगर की है। घायल किसान की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि आज सुबह-सुबह अपना खेत देखने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पहाड़ के समीप भालू ने उस पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह से नोच कर जख्मी कर दिया। चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण उसे मदद पहुंचाने के लिए पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से भालू को जंगल की ओर खदेड़ा। वहीं परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
बाइट—— बसंत राजवंशी,परिजन।




