सोनी पांडेय
जमीनी विवाद में जिंदा जलाने की घटना वाले जगह पहुचे पप्पू यादव, पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पूरे मामले की जांच CBI अथवा SIT से कराने का किया मांग, थाना प्रभारी को हटाने का किया मांग, मुख्यमंत्री से करेंगे खुद मुलाकात, चार लोगों को जिंदा जलाने की इस घटना को बताया सबसे बड़ा आतंक , घटना के कारण गर्भ आठ माह के बच्चे की मौत पर हत्या का मामला दर्ज करने का उठाया मांग – दरभंगा
जमीनी विवाद में चार लोगों को जिंदा जलाने और बुलडोजर लेकर जबरन जमीन कब्जा करने वाले मामले में पीड़ित परिवार के घर दरभंगा पहुचे जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव । पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली इसके बाद पूरे घटनास्थल को भी अपनी आँखों से देखा । पप्पू यादव ने पिडीत परिवार को पूरा न्याय कराने का पूरा भरोसा भी दिया । करीब घण्टे भर से ज्यादा समय पीड़ित परिवार के साथ गुजारने के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से भी बात की ।
पप्पू यादव ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए पूरे मामले की जांच CBI से कराने की मांग की नहीं तो कम से कम हाई कोर्ट की निगरानी में रिटायर जज से SIT टीम बना कर ही सरकार से जांच कराने की मांग की है पप्पू यादव ने घटना को तेज़ाब कांड से ज्यादा वीभत्स बताते हुए कहा कि चार लोगों को जिंदा जला कर मारने का न सिर्फ प्रयास किया बल्कि बुलडोजर लेकर जमीन कब्जा करने का भूमाफिया ने दुस्साहस भी किया उन्होंने बताया कि पुलिस ,नेता और भूमाफिया का यहाँ गठबंधन है । साफ सब्दो में पुलिस पर आरोप लगाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि कोरोडो की जमीन के लिए इस घटना में लाखो का लेनदेन पुलिस के साथ किया गया है उन्होंने दावा किया कि ऐसी घटना सिर्फ थाने की मिलीभगत से सम्भन नही इसमें इससे ऊपर का खेला है । पप्पू यादव ने तत्काल थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग के साथ उन्होंने पूरे मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल घटना की जानकारी देने की बात कही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अंतिम लड़ाई लड़ने को तैयार है चाहे उनके साथ एक भी आदमी रहे या ना रहे । इसके अलावा पप्पू यादव ने आग से जले दोनो परिवार के लोगो के इलाज़ में मदद का भरोषा देते हुए घटना में आग से झुलसी आठ महीने की गर्भवती महिला के गर्भ में बच्चे की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग भी की । पप्पू यादव ने कहा कि कानूनी सलाह के बाद इस घटना के अलावा राज घराने की जमीन को जैसे तैसे बेचने के मामले को लेकर वे हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे ।




