जमीन विवाद में जिंदा जलाकर मारने की कोशिश मामले में 8 गिरफ्तार

SHARE:

सोनी पांडेय

48 घण्टे बाद जिंदा जलाने की कोशिश कर जबरन जमीन कब्जा करने वाले मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घटना में शामिल आठ लोग हुए गिराफ्तार, दरभंगा के एसएसपी अशोक कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी, मुख्य आरोपी शिव कुमार झा अब भी फरार, एसएसपी ने माना नगर थाने की दिखी है लापरवाही के कारण हुई घटना, जांच के बाद थाने स्तर के लोगो पर होगी कारवाही, दस फरवरी को विवादित जमीन पर बुलडोजर लेकर जबरन कब्जा करने पहुचा था भूमाफिया, घरवालों के विरोध करने पर पेट्रोल डाल लगाया था चार लोगों को आग, दो लोगो की हालत नाजुक , आग लगने से एक गर्भवती महिला के कोख में ही मर गया आठ माह का बच्चा ,

आखिरकार दरभंगा पुलिस ने 48 घण्टे बाद चार लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश कर जबरन जमीन कब्जा करने वाले मामले में बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने घटना में शामिल आठ लोगो को गिरफ्तार किया है । हालांकि अब भी नामजद मुख्य आरोपी अब भी फरार है । ये सभी पकड़े गए अपराधी बुलडोजर लेकर घर पर कब्जा करने गए थे और ये सभी गिरफ्तार अपराधी दरभंगा,मधुबनी ,मुजफ्फरपुर जिला से पकड़े गए है। ये सभी भाड़े पर जमीन कब्जा करने आये थे.

दरभंगा के प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। एसएसपी ने घटना में शामिल आठ लोगो की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना का मुख्य आरोपी शिव कुमार झा अब भी फरार है पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तार करने का किया दावा भी किया । एसएसपी ने कैमरे पर माना की पूरे मामले में नगर थाने की लापरवाही साफ प्रतीत हो रही है थाने की भूमिका के भी उन्होंने जांच के आदेश दिए है जांच के बाद थाने स्तर के लोगो पर भी कार्यवाही की बात कही है ।

पूरा मामला दरभंगा जिले के नगर थाना इलाके के जीएम रोड कि है जहा दस फरवरी को एक विवादित जमीन पर भूमाफिया के दर्ज़नो गुर्गे बुलडोजर लेकर जबरन कब्जा करने पहुच गया बुलडोजर की मदद के घर के कुछ हिस्से को क्षतिग्रस्त भी किया । घर मे रह रहे लोगो ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियो ने घर के चार लोगों पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दिया था । आग लगने से दो लोग बुरी तरह जल चुके है दो लोगो की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है और फिलहाल पटना में इलाज़ चल रहा है जानकारी के अनुसार दोनो तकरीबन 70 से 80 प्रतिशत जल चुके है ।और जिंदगी मौत से जूझ रहे है सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इस घटना में एक गर्भवती महिला भी बुरी तरह जल गई जिस कारण गर्भवती महिला के कोख में पल रहे आठ माह का बच्चा जन्म लेने से पहले ही काल के गाल में समा गया और उसकि मौत माँ के पेट मे ही दम तोड़ दिया ।

बाइट
1,अशोक प्रसाद ,एसएसपी दरभंगा

Join us on:

Leave a Comment