शंखनाद ब्यूरो दुमका
जामा(दुमका)
जामा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को जामा प्रखंड के भुटोकोड़िया एवं सिकटिया पंचायत में चल रहे विभिन्न प्रकार की विकास योजनाओं का निरीक्षण किया गया|निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कोविड नियमों का पालन करते हुए सिकटिया पंचायत के सिकटिया दोनदिया सिमरा भुरंडीहा, नोखिला आदि गांव 15 वीं वित्त, प्रधानमंत्री आवास योजना,नल जल योजना,आयोग से संचालित अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया गया। जामा बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने कहा कि जामा प्रखण्ड क्षेत्र में जांच टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया।इस दौरान जहां कमी पाई गई वहाँ संबंधित लाभुकों, पंचायत सचिव एवं रोजगार को दुरुस्त करने एवं अपूर्ण योजना पूर्ण करने का निर्णय दिया गया।
इस मौके पर सहायक अभियंता गुंजन राज,बीपीओ पवन कुमार सिंह, कनीय अभियंता कपिल कर्ण, विकास मिश्रा के अलावा लाभुक उपस्थित थे।




