गौतम चटर्जी की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री को लिखित आवेदन देकर की तालाब जीर्णोद्धार कार्य पर रोक लगाने की मांग
रानीश्वर(दुमका)
बिलकांदी पंचायत अन्तर्गत काटाडुमरा मौजा के दाग संख्या 172 पर सिद्धेश्वरी नदी के तट पर भूमि संरक्षण विभाग द्बारा लगभग 17 लाख की लागत से तालाब जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति दी गई हैं ।संबंधित भूखंड नदी तट के आसपास है जहां बालू का ढेर हैं । ग्रामीणों ने अनुपयोगी जगह पर तालाब के जीर्णोद्धार को लोक राशि का दुरुपयोग बताया हैं । सोमवार को बिलकांदी एवं काटा डुमरा गांव के ग्रामीणों ने निबंधित डाक द्बारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवेदन देकर नदी तट के अनुपयोगी स्थान पर तालाब जीर्णोद्धार कार्य पर रोक लगाने का आग्रह किया हैं ।साथ ही जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी से मिलकर ग्रामीणों ने नदी के तट पर तालाब निर्माण पर रोक लगाने की मांग की हैं|मुख्यमंत्री को भेजे गए आवेदन पर पंचायत की मुखिया नमिता मुर्मू ने अनुसंशा की है|ग्रामीणों ने लाभुक सत्यजीत शील पर अनुपयोगी स्थल पर निर्माण कार्य कर लोक राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है|




