विभिन्न कांडों में फरार चल रहे पांच अपराधी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

SHARE:

जामा ब्यूरो की रिपोर्ट

जामा(दुमका)

पुलिस अधीक्षक दुमका के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी दुमका एवं पुलिस निरीक्षक सदर प्रखण्ड दुमका के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर विभिन्न कांडों में फरार चल रहे आरोपियों को रविवार की देर शाम गिरफतार कर लिया गया| छापेमारी के दौरान जामा थाना कांड संख्या59/11 टीआरएस05/20 में निर्गत वारंट के तमिला के क्रम में पांच अभियुक्तों को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त पवन कुमार 24 वर्ष पिता स्वर्गीय संसार कुमार, विनोद मांझी 42 वर्ष पिता कपूरचंद्र मांझी,नंद किशोर मांझी 54वर्ष पिता स्व देवकी मांझी, जुमांजी उर्फ राजेश मांझी 35 वर्ष पिता कपूर चंद्र मांझी, केला देवी उर्फ निर्मल दर्बे 29 वर्ष पिता विपचंद्र दर्वे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार सभी पांचों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में उपसस्थापन हेतु भेजा गया है।
छापेमारी टीम मे पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह थाना प्रभारी जामा पुलिस अवर निरीक्षक भीमसेन महतो जामा थाना पुलिस अवर निरीक्षक रविशंकर सिंह मथाना सुनील कुमार जामा थाना सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह जामा थाना हवलदार बाबूलाल हंसदा, प्रतीक राय मुन्ना सिंह बुद्धेश्वर उरांव संजय कीडो आदि शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment