धीरज शर्मा की रिपोर्ट
विक्षिप्त अधेड़ ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त!
नाथनगर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ ने साड़ी का फंदा बनाकर छत के हुक में फंसाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया।मृतक की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी स्व गांगे मंडल के पुत्र विलाश मंडल के रूप में हुई है।मृतक की पत्नी इंदु देवी ने बताया कि बीते रविवार शाम को घर के सभी सदस्य पास में स्थापित माँ सरस्वती की प्रतिमा देखने गए थे जब लौट कर वापस आये तो देखे की कमरे का दरवाजा बंद था तभी खिड़की तोड़ कर देखा तो विलाश मंडल फंदे से लटक रहा था तभी शोर गुल करने पर आस पास के लोग जूट गए और स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतारा ,लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी।वहीं सूचना पर पहुंची मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं मृतक अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गए। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




