धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर घाट किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर नाथनगर थाना पुलिस पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात अपराधियों ने युवक की हत्या कर नाथनगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर दियारा इलाके के घाट किनारे ठिकाना लगा दिया है। सोमवार की सुबह जब किसान अपना खेत गया तो शव को घाट किनारे पानी में देख नाथनगर थाना पुलिस को सूचना दिया। मौके पर नाथनगर थाना के एसआई बलराम लाल देव् दलबल के साथ पहुंचकर शव की शिनाख्त औऱ मामले की जांच में जुट गयी है । वहीं स्थानीय लोगो के बीच चर्चा है कि प्रेम प्रसंग में उक्त युवक की बेहरमी से हत्या कर शव को फेंका गया है। हालांकि मृतक युवक की पहचान नही हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




