अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली हुई मौत, दूसरा घायल घायल!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

आक्रोशित लोगों ने घंटों बाईपास मुख्य मार्ग को किया जाम!

भागलपुर बाईपास टोल प्लाजा के समीप अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार जमीन देख कर लौट रहे बैजानी निवासी विभास मिश्रा के 32 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने घटना का अंजाम उस वक्त दिया जब देर शाम हो गया था। हालांकि रोशन के साथ बाइक पर दीपक कुमार भी गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। रोशन फर्नीचर दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करत था। वही दूसरा जमीन कारोबारी था। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने बाईपास मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment