गौतम चटर्जी की रिपोर्ट
रानीश्वर(दुमका)
भारत सेवाश्रम संघ दुमका शाखा के पाथरा स्थित प्रणबानंद बिद्या मंदिर में छात्र -छात्राओं ने काफी उत्साह एवं धूम धाम के साथ विधा की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की है।आवासीय विद्यालय के आदिवासी छात्रों ने उपवास ने रह कर धोती पहन कर बैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा की हैं ।साथ ही यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया|डा अशोक भट्टाचार्य ,अध्यापक अभिनंदन मुर्मू, रूपलाल बास्की, बोद बोदरा ,हरेंद्र माझी, परोमिता दत्त ,रंजना भट्टाचार्य के अगुवाई में क्विज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।कार्यक्रम में स्वामी अर्णवा नंद मौजूद थे ।पूजा देबाशीष राय एवं अशोक राय ने की हैं ।




