रामजी साह की रिपोर्ट
बिना कूप निर्माण के सूचना पट्ट लगाकर निकाल ली गई पूरी राशि
मामला गंम्भीर है योजना स्थल की जांच के बाद होगी आवश्यक कार्रवाई- बीडीओ
रामगढ़(दुमका)
रामगढ़ प्रखंड में प्रखंड कर्मियों एवं बिचौलियों की मिलीभगत से मनरेगा योजना में जमकर अनियमितता बरती जा रही है|जिसे देखने वाला कोई नही है|धरातल में योजना का वजूद नहीं होने के बाबजूद सिर्फ योजना का बोर्ड लगाकर पूरी राशि का गड़बड़झाला कर लिया गया है|
बोडिया पंचायत अन्तर्गत जोरिया के उपर तथा पतसर विद्यालय के सामने मैदान में मनरेगा के तहत बर्ष 2020/21 में 3,97800 (तीन लाख सनतानबे हजार) रुपये की लागत से गोरी देवी की जमीन पर मनरेगा सिचाई कूप का निर्माण कराया जाना था|उक्त योजना के कनीय अभियंता बिक्रम मंडल, रोजगार सेवक मनोज कुवंर तथा बोडिया पंचायत के पंचायत सचिव भैयाराम हांसदा द्वारा उक्त सिचाई कूप का निर्माण किया जाना था, लेकिन योजना स्थल पर कूप निर्माण नही करके पूरी राशि का बंदरबांट कर कर लिया गया है|कूप गायब है,कूप बनाया ही नहीं गया और योजना स्थल पर सूचना बोर्ड लगा दिया है|यानी चार लाख का मनरेगा कूप निर्माण के एक बर्ष के बाद योजना स्थल से गायब है|
मामले में बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि मामला गंम्भीर है योजना स्थल की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी|
बहरहाल बोडिया में एक बर्ष पूर्व चार लाख रुपये से बना सिचाई कूप गायब है जिसकी खोजबीन शुरु हो चुकी है|.




