जामा ब्यूरो की रिपोर्ट
जामा(दुमका)
जामा प्रखंड क्षेत्र के जामा कैराबनी, महेश लिटी चिकनया, बारापलासी, चुटोनाथ आदि छः जगहों पर शिवर आयोजीत कर बिजली विभाग की ओर से बकायेदारों एवं उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसूली कर राजस्व संग्रह किया जाएगा। उक्त जानकारी विद्युत अवर प्रमंडल बासुकीनाथ के विद्युत कार्यपालक अभियंता ने विज्ञप्ति जारी कर दिया है।
जारी किये गए सूचना में निर्देशित किया है कि फरवरी माह में विद्युत अवर प्रमंडल बासुकीनाथ के अंतर्गत कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर राजस्व संग्रह के लिए शिविर लगाया जाना है जिसमें 23 फरवरी को बारा पलासी में, 26 फरवरी को चुटोनाथ में,27 फरवरी को जामा में, 28 फरवरी 2022 को कैराबनी चौक में, 28 फरवरी 2022 को महेशलिटी मोड़, एवं 28 फरवरी 2022 को ही जामा की चिकनया में, बकायेदारों एवं उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जमा कराने को लेकर शिविर का आयोजन किया जाना है।
साथ ही संबंधित उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल भुगतान कराने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया है।




