विश्व कैंसर दिवस पर सदर अस्पताल कोडरमा में मरीजों के कैंसर का स्क्रीनिंग किया गया

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

कोडरमा। विश्व कैंसर दिवस पर आज सदर अस्पताल कोडरमा में मरीजों के कैंसर का स्क्रीनिंग किया गया,जिनमे मुँह का कैंसर एवं महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर का स्क्रीनिंग किया गया।आज से शुरू हुए यह स्क्रीनिंग कैम्प एक सप्ताह तक सदर अस्पताल के ओ पी डी में चलेगा।आज डेंटल ओ पी डी में कुल 30 लोगो का मुँह के कैंसर का स्क्रीनिंग किया गया,जिनमे से एक व्यक्ति में मुँह के कैंसर का लक्षण पाया गया।उन्हें तत्काल ही वरीय दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार द्वारा बेहतर इलाज के लिए टी एम एच जमशेदपुर अथवा मुम्बई जाने की सलाह दी गई। वहीं महिला ओ पी डी में कॉलकोस्कोपी मशीन द्वारा पांच महिलाओं का सर्वाइकल कैंसर का स्क्रीनिंग डॉ चेलना जैन द्वारा किया गया। आज कैंसर स्क्रीनिंग के लिए दंत विभाग में डॉ शरद कुमार,डॉ नीतू सिंह,दंत सहायक अनु कुमारी एवं डेंटल हैजिनिस्ट जितेंद्र कुमार मिश्र मौजूद थे वही महिला ओ पी डी में डॉ चेलना जैन के अलावा स्टाफ नर्स प्रदीप कुमार,करिश्मा कुमारी एवं ए एन एम पुष्पा कुमारी मौजूद थी।वरीय दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार द्वारा लोगों को मुँह में होने वाले कैंसर के ये प्रमुख लक्षण बताया गया।
1 मुँह में सफेद या लाल दाग या घाव
2 मुँह में किसी भी जगह त्वचा का कड़ा हो जाना
3 ऐसे घाव जो एक माह तक भी ठीक नही हो
4 मसालेदार खाना खाने में परेशानी होना
5 मुँह खोलने में कठिनाई होना
6 जीभ की बाहर निकालने में कठिनाई होना
7 आवाज में परिवर्तन(नाक से बोलना)
8 अत्यधिक लार का निकलना
9 चबाने या निगलने में कठिनाई होना
इनमें से कोई भी लक्षण किन्ही को भी हो तो वे तुरंत मुँह एवं दंत रोग विशेषज्ञ से परामर्श ले और समय रहते अपना इलाज करवाएं।शुरुआत के लक्षणों के बाद तुरंत इसका उपचार शरू कर देने से आप कैंसर जैसे बीमारियों से बच सकते है परंतु अगर इसे नज़रंदाज़ किया गया तो यह जानलेवा भी हो सकता है।

Join us on:

Leave a Comment