अवैध बालू खनन को लेकर रजौन थानाध्यक्ष को किया गया निलंबित।

SHARE:

शंखनाद के लिए कुमार अश्वनी की रिपोर्ट

रजौन थानाध्यक्ष को बांका के एसपी ने किया निलंबित।

अवैध बालू कारोबार को लेकर लगातार छठे थानाध्यक्ष पर गिरी प्रशासनिक गाज।

बांका : अवैध बालू कारोबार में संलिप्तता को लेकर रजौन के एक और थानाध्यक्ष पर प्रशासनिक गाज गिर गई है। रजौन के वर्तमान थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान को बांका के एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। थानाध्यक्ष पर अवैध बालू उत्खनन के कारोबार को रोकने में विफलता के साथ-साथ संलिप्तता का भी आरोप लगा है। रजौन थाना में अवैध बालू उत्खनन का कारोबार लगातार फल फूल रहा था। रजौन पुलिस ऐसे कारोबार को रोकने में लगातार विफल साबित हो रही थी। अवैध बालू उत्खनन व परिचालन के कारोबार में रजौन पुलिस की मिलीभगत रहने का कई वीडियो भी लगातार वायरल हो रहा था। इधर 3 दिनों पूर्व एक गिट्टी लदे ट्रक से अवैध शराब बरामद होने के बाद पुलिस द्वारा थाना परिसर से ही उस गिट्टी को अन लोड कर बेच देने की चर्चा जोरों पर थी। खुलेआम दिनदहाड़े भीड़ के बीच ही गिट्टी अनलोड कर ट्रैक्टर के माध्यम से ठिकाने लगा दिया गया था। रजौन थाना में पदस्थापित थानाध्यक्षों पर अवैध बालू उत्खनन कारोबार को लेकर निलंबन का गाज गिरना कोई नई बात नहीं है। इसके पूर्व में लगातार पांच थानाध्यक्षों पर अवैध बालू उत्खनन कारोबार को लेकर ही निलंबन की गाज गिर चुकी है। बांका के एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि अवैध बालू उत्खनन की लगातार शिकायत मिल रही थी।

Join us on:

Leave a Comment