पटना:- गंगा को नजदीक लाने का काम शुरू!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर प्रखंड में गंगा को अब घाटों पर लाने की तैयारी का काम शुरू हो गया है। इसे लेकर बाढ़ अनुमंडल के एसडीएम सुमित कुमार दल बल के साथ ज़मीनों का मुआयना भी कई बार कर चुके है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर क्षेत्र भ्रमण प्रोग्राम के तहत बीते दस दिसंबर को इसका जायजा भी लिया था।
तब गंगा रिवर फ्रंट और गंगा कोरिडोर योजना पर चर्चा हुई थी कि घाटों से दूर गई गंगा को कैसे घाटों पर वापस लाया जाए ताकि लोगो को इसका लाभ मिले।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ये ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है !
गंगा को घाटों पर लाने के लिए जल संसाधन विभाग ने कवायद शुरू करते हुए लगभग 30 करोड़ रुपए का टेंडर निकाला गया है।
और अगर सब कुछ सही रहा तो अप्रैल मई तक पायलेट चैनल बना कर गंगा की धार को बख्तियारपुर के घोसवरी घाट से रामनगर घाट तक लाया जायेगा।

बाइट__सुमित कुमार एसडीएम

Join us on:

Leave a Comment