मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जब्त वाहनों की हुई नीलामी।

SHARE:

सोनी पांडेय

दरभंगा मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग दरभंगा द्वारा बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत जब्त वाहनों की आम नीलामी आयोजित हुई। इस नीलामी का आयोजन समाहरणालय परिसर अवस्थित अंबेडकर सभागार में किया गया।

नीलामी का आयोजन दरभंगा के उत्पाद अधीक्षक ओमप्रकाश, जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार, दरभंगा नगर निगम के प्रभारी नगर आयुक्त सह एडीएम विभागीय जांच अखिलेश कुमार सिंह एवं उत्पाद निरीक्षक सुदेश्वरलाल के संयुक्त देखरेख में किया गया।

शराब मामलों में जब्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया गुरुवारर को शुरू की गयी। इसमें दो चक्का से चार चक्का तक के विभिन्न प्रकार के छोटे से लेकर बड़े वाहन शामिल हैं। ये सभी वाहन उत्पाद विभाग एवं जिले के विभिन्न थानों द्वारा जब्त किए गए हैं।

नीलामी केलिए रखे गए वाहनों की कीमत दस हजार से लेकर ढाई लाख तक रखी गयी थी। प्रक्रिया में शामिल होने की आहर्ता पूर्ण करने वाले आवेदकों द्वारा गाड़ियों की बोली लगायी जाती रही एवं अधिकतम बोली लगाने वाले को गाड़ी दिया जाएगा।

बाइट
1, सुदेश्वर लाल,उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर

Join us on:

Leave a Comment