ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
सतगावां थाना परिसर में 3 फरवरी को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सी आई विशेश्वर पंडित के अध्यक्षता में संपन्न हुई मौके पर एसआई चंद्रदेव सिंह,एस आई सुजीत कुमार सिंह, एसआई श्याम करण सिंह,ए एस आई निशाद अहमद, प्रमुख प्रतिनिधि विनोद यादव, मुख्य रूप से उपस्थित थे ।बैठक का मुख्य उद्देश्य शांति सौहार्दपूर्ण भाई चारे के साथ सरस्वती पूजा मनाने की अपील की गई। वहीं बैठक में एसआई चंद्रदेव सिंह, ने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें, पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। वहीं प्रशासन की नजर सभी पूजा स्थलों पर होगी एवं उन्होंने पूजा के दौरान अश्लील गाना बजाने पर रोक लगाई गई है साथी साथ 7 फरवरी तक हर हाल में मूर्ति विसर्जन करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन की ओर से कहा कि अश्लील गाना बजाने पर डीजे जप्त किया जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनिल यादव, मोहम्मद इरशाद मोहम्मद अजहर रवानी मुखिया सुनील सिंह, नंद लाल यादव मुख्य प्रतिनिधि अरविंद चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव महेंद्र यादव,राजद प्रखंड युवा अध्यक्ष प्रवीण यादव,राम बचन यादव आदि लोग उपस्थित थे




